Ram Chandra Agarwal Net Worth: जानिए विशाल मेगा मार्ट के फाउंडर की संपत्ति और संघर्ष से सफलता तक की कहानी
राम चंद्र अग्रवाल की संपत्ति: करोड़ों की दौलत के मालिक कैसे बने?
भारत में विशाल मेगा मार्ट का नाम लगभग हर शॉपिंग करने वाले व्यक्ति ने सुना होगा, लेकिन इसके पीछे खड़े व्यक्ति राम चंद्र अग्रवाल की संपत्ति और सफर को बहुत कम लोग जानते हैं। मीडिया में उनके नेट वर्थ को लेकर कोई सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारियों के मुताबिक, यह मना जाता है कि वे करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
इनकी आय का मुख्य जरिया खुद का रिटेल कारोबार रहा है, लेकिन इसके अलावा उन्होंने विज्ञापन, निवेश और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से भी अच्छी-खासी कमाई की है। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर उनके लाइफस्टाइल की झलक देखकर यह साफ़ जाहिर होता है कि वे एक बेहद सफल और लग्ज़री ज़िंदगी जीते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग भी है।
हाल ही की हेडलाइंस: विशाल मेगा मार्ट की भर्ती और सोशल मीडिया पर चर्चा
1 अप्रैल को विशाल मेगा मार्ट ने सुरक्षा गार्ड के पद के लिए एक परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें करेंट अफेयर्स, अंग्रेज़ी और स्थानीय भाषा से जुड़े सवाल पूछे गए। खास बात यह थी कि कंपनी ने उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी, जिनके पास पहले से गार्ड का अनुभव था या जिन्होंने मार्शल आर्ट्स या शूटिंग की ट्रेनिंग ली थी।
परीक्षा इतनी चुनौतीपूर्ण थी कि कुछ ही लोग इसे पास कर पाए, जिससे सोशल मीडिया पर इस भर्ती को लेकर मीम्स और चुटकुले वायरल होने लगे। इसी दौरान लोगों में राम चंद्र अग्रवाल और उनकी कंपनी को लेकर उत्सुकता बढ़ी और उनके नेट वर्थ की जानकारी ढूंढने की होड़ लग गई।
राम चंद्र अग्रवाल की कहानी: संघर्ष, हार और फिर सफलता
राम चंद्र अग्रवाल की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1986 में उन्होंने उधारी के पैसों से एक छोटी सी फोटोस्टेट की दुकान शुरू की।
एक साल तक इस काम को करने के बाद उन्होंने तय किया कि अब कुछ बड़ा करना है। इसके बाद उन्होंने कपड़े का छोटा कारोबार शुरू किया और करीब 15 वर्षों तक कोलकाता में सफलतापूर्वक इसे चलाया। लेकिन उनका सपना था देशभर में कुछ बड़ा करना, इसी कारण उन्होंने कोलकाता की दुकान बंद कर दिल्ली का रुख किया।
2001-02 में उन्होंने ‘विशाल रिटेल’ की शुरुआत की, जो कुछ ही वर्षों में एक विशाल नेटवर्क बन गया और बाद में ‘विशाल मेगा मार्ट’ के रूप में जाना जाने लगा। हालांकि 2008 की आर्थिक मंदी ने उनके व्यवसाय को जबरदस्त नुकसान पहुँचाया और कंपनी कर्ज़ में डूब गई।
आख़िरकार, उन्हें अपनी कंपनी श्रीराम ग्रुप को बेचनी पड़ी। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और ‘V2 रिटेल’ के नाम से एक नई शुरुआत की। आज यह कंपनी देश की सबसे तेजी से बढ़ती रिटेल चेन में गिनी जाती है।
Ram Chandra Agarwal Net Worth (2025 अनुमान)
मीडिया रिपोर्ट्स और बिजनेस पोर्टल्स के अनुसार, राम चंद्र अग्रवाल की सटीक नेट वर्थ सार्वजनिक नहीं है, लेकिन यह जरूर माना जाता है कि उनकी कुल संपत्ति करोड़ों में है। उनके आय के प्रमुख स्त्रोत हैं:
-
V2 रिटेल का बिजनेस संचालन
-
निजी निवेश और साझेदारियाँ
-
ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापन
-
रियल एस्टेट सहित अन्य संपत्तियाँ
उनका सफर यह साबित करता है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कितनी भी बड़ी चुनौती हो, उसे पार किया जा सकता है। वे आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
Read Also This-
Scoda Tubes IPO GMP Today ₹24: Day 2 में 2.66x Subscription, निवेशकों के लिए कैसा है यह मौका?