Hero मोटोकॉर्प ने भारतीय युवाओं की favourite रही Karizma Bike को नए अवतार में पेश किया है। Hero Karizma XMR 210 अब अधिक stylish, Powerfull और फीचर-पैक्ड बाइक के रूप में सामने आई है। पुरानी यादों और आधुनिक टेक्नोलॉजी का यह मेल एक शानदार परिणाम लाया है, जो इस मॉडल में साफ़ दिखता है।
नया लुक, जो दिल को छू जाए
Karizma XMR 210 की डिज़ाइन बेहद शार्प और आकर्षक है। इसकी स्पोर्टी स्टाइलिंग, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन इसे सड़क पर अलग पहचान देती हैं। क्लिप-ऑन हैंडलबार और स्प्लिट सीट डिज़ाइन इसे युवा सवारों के लिए आदर्श बनाते हैं। यह तीन मनभावन रंगों में उपलब्ध है: Iconic Yellow, Turbo Red और Matte Phantom Black।

दमदार इंजन और नई तकनीक
इस Bike में 210cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड BS6 Engine दिया गया है, जो 25.15 bhp Power और 20.4 Nm टॉर्क पैदा करता है। Engine 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है, जिसमें स्लिप एंड असिस्ट क्लच System भी शामिल है, जिससे Riding अनुभव और Smooth हो जाता है। नए Steel ट्रेलिस फ्रेम ने मजबूती के साथ-साथ उत्कृष्ट हैंडलिंग भी प्रदान की है।
फीचर्स जो राइड को बनाए स्मार्ट
Hero Karizma XMR 210 में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट्स और फास्ट-चार्जिंग USB पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल चैनल ABS, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 6-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन भी शामिल हैं।

कीमत और वेरिएंट्स
Hero Karizma XMR तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुई है: बेस वेरिएंट ₹1,81,400 (एक्स-शोरूम), टॉप वेरिएंट ₹1,99,750 और कॉम्बैट एडिशन ₹2,01,500। इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत ₹1.73 लाख (दिल्ली एक्स-शोरूम) रखी गई थी।
मुकाबला और बाजार में स्थिति
Karizma XMR 210 की प्रतिद्वंद्वी Bikes में Yamaha R15 V4, Suzuki Gixxer SF 250 और Bajaj Pulsar RS 200 शामिल हैं। Stylish, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में यह अपने Segment में खास स्थान बनाती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी विभिन्न स्रोतों और निर्माता की Official वेबसाइट से ली गई है। कीमतें व फीचर्स बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले नजदीकी Dealership से संपर्क करें।